{"_id":"6a7cc9e33d7e327615090ecd","slug":"markets-abuzz-with-tricolour-flags-and-stickers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-147156-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तिरंगा झंडे और स्टीकर से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तिरंगा झंडे और स्टीकर से बाजार गुलजार
विज्ञापन
पटेलनगर में तिरंग झंडा से सजी दुकान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में देश भक्ति का माहौल है। बुधवार को जिले के विभिन्न बाजार तिरंगा, स्टीकर, बैंड, टी शर्ट, टोपियों से गुलजार रहे। दुकानों के बाहर और सड़कों पर तिरंगे लहराते नजर आ रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के चलते इस बार मांग बीते सालों की अपेक्षा में बढ़ी है।
कपड़ा, स्टेशनरी और जनरल स्टोर की दुकानों पर छोटे-बड़े झंडे, गाड़ी के लिए स्टीकर, माथे की पट्टी, तिरंगा की बिक्री तेजी से हो रही है। 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में तिरंगे की मांग बढ़ने से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां, चौरी, जंगीगंज, महराजगंज, अभोली, मतेथू, मोढ़ बाजार आदि बाजार तिरंगे से सज चुके हैं। दुकानों पर स्कूली बच्चों की भीड़ लग रही है। वहीं लोग अपने घरों, दुकानों और वाहन को तिरंगा से सजा रहे हैं। ज्ञानपुर पटेल नगर के दुकान रमेश गुप्ता ने बताया कि दुकान पर स्वतंत्रता दिवस से जुडे सामान 10 से 500 रुपये तक में बिक रहे हैं। इस बार झंडे की मांग ज्यादा है। लोग अब सिर्फ 15 अगस्त पर ही नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रशासन ने भी सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी भवनों पर साफ-सुथरा और मानक के अनुसार तिरंगा लगाया जाए। वहीं स्वयंसेवी संस्थाएं स्कूलों में जाकर बच्चों को तिरंगे का सम्मान और देश भक्ति के बारे में बता रही हैं। देश भक्ति के रंग में रंगा बाजार यह बता रहा है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पहले से ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाएगा।