सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New rates implemented at Lala Nagar toll plaza, cash payments stopped

Bhadohi News: लालानगर टोल प्लाजा पर नई दरें लागू, नकद भुगतान बंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
New rates implemented at Lala Nagar toll plaza, cash payments stopped
लालानगर हाईवे पर ​स्थित टोलप्लाजा। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू कर दी गईं। शुल्क में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही नकद भुगतान की सुविधा समाप्त कर दी गई है।
Trending Videos

अब टोल प्लाजा पर सिर्फ फास्टैग या फिर यूपीआई से शुल्क लिया जाएगा। यूपीआई से भुगतान करने पर अब दोगुने की जगह .25 फीसदी ही जुर्माना देना होगा। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के राजातालाब-हंडिया खंड के 86 किमी के दायरे में जिले में लालानगर के पास टोल प्लाजा बनाया गया है। इस टोल प्लाजा से हर दिन नौ से 11 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें 55 से 60 फीसदी बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। लालानगर टोल प्लाजा को काशी टोलवे प्राइवेट लिमिटेड संचालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल वित्तीय वर्ष की शुरूआत में टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। इस साल भी दो फीसदी टोल शुल्क बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed