{"_id":"69cd1628b6b4a6a8cb084eeb","slug":"video-hindu-jagran-manch-stages-protest-alleging-corruption-against-master-plan-je-2026-04-01-1775048232","type":"video","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, VIDEO
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन मास्टर प्लान के अवर अभियंता के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अवर अभियंता द्वारा भवनों के नक्शे को लेकर भ्रष्टाचार कर धन उगाही करते हैं।अवर अभियंता की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि मऊ का मास्टर प्लान विभाग भ्रष्टाचार अवैध धन उगाही घूसखोरी और दलाली का प्रमुख अड्डा बन गया है। आरोप लगाया कि पैसा लेकर बिना जांच पड़ताल के सरकारी जमीन पर अवैध मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया है, सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि मऊ का जिला प्रशासन गहरी निद्रा में सो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के नाक के नीचे भ्रष्टाचार का खेल खुल्लम-खुल्ला हो रहा है। लेकिन इस गंभीर विषय से जिले के आला अफसर अनजान है या जान बूझकर इस गंभीर विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान विभाग के काले कारनामे से शासन और प्रशासन की छवि लगातार खराब हो रही है। इस मौके पर योगेंद्र प्रजापति,रोशन सोनी, आर्यन सिंह, राजकुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।