सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition raised barrage of questions in amar ujala samvad ruling party retaliate

Bhadohi: विपक्ष ने उठाए सवाल, सत्तापक्ष का पलटवार, ‘संवाद’ में विभिन्न दलों ने रखी अपनी राय; मुद्दों पर चर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:41 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad: भदोही में आयोजित करीब दो घंटे तक चले संवाद में विपक्ष के तीखे सवालों पर सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों ने शालीनता से जवाब दिए। एक दूसरे पर कविताओं के माध्यम से भी कटाक्ष किया गया।

विज्ञापन
Opposition raised barrage of questions in amar ujala samvad ruling party retaliate
अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में लोगों ने रखी अपनी बात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कालीन नगरी में सियासी सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ऐसे में गोपीगंज के ओंकार वाटिका में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में विभिन्न दलों के लोगों को मंच मिला तो विकास, रोजगार, महंगाई, अपराध से लेकर अन्य मुद्दों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी राय रखी।

Trending Videos


विपक्ष ने जहां सवालों की झड़ी लगा दी वहीं सत्तापक्ष ने उनके आरोपों का जवाब दिया। करीब दो घंटे तक चले संवाद में विपक्ष के तीखे सवालों पर सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों ने शालीनता से जवाब दिए। एक दूसरे पर कविताओं के माध्यम से भी कटाक्ष किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवालः लोकसभा चुनाव में जिले की मुख्य क्या समस्या है। चुनाव में सपा की क्या चुनौतियां होगी।
जवाबः भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार सूबे में बनी। कालीन के लिए प्रसिद्ध जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 200 करोड़ का एक्सपो मार्ट दिया। दो ओवरब्रिज का निर्माण हुआ। भदोही- दुर्गागंज मार्ग, भदोही से बाबतपुर तक फोरलेन समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए। 2017 से लेकर 2024 तक भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री के बनवाए एक्सपो मार्ट में भाजपा को काशी प्रांत की बैठक करानी पड़ी। निर्यातकों को पहले ड्रा बैक मिलता था, लेकिन सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा सरकार में कालीन का निर्यात करीब 40 फीसदी तक घट गया।

सवालः भदोही विधायक जाहिद बेग ने भाजपा पर महंगाई, भ्रष्टाचार, वादाखिलाभी का आरोप लगाया।
जवाबः भाजपा विधानसभा संयोजक नागेंद्र सिंह ने विधायक के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। एक्सपो मार्ट में भ्रष्टाचार को दिखाने के लिए मुख्यमंत्री को लेकर गए। एक्सपो मार्ट को भाजपा सरकार ने पूर्ण किया। पहला मेला लगा और विदेशी भी आए।

सवालः कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने शहीद सुलभ उपाध्याय की प्रतिमा के लिए मिले 21 लाख में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि शहीद के पैसे को भी भाजपा हजम कर गई। जीआईसी में लगी प्रतिमा पर एक टीनशेड तक नहीं लगाया जा सका।
जवाबः विधानसभा संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में ही शहीदों का सम्मान बढ़ा। शहीद सुलभ उपाध्याय की प्रतिमा हास्टल चैराहे पर लगाई गई। वाहन की टक्कर से टूट गया। जिसके बाद पैतृक गांव में प्रतिमा बनाने के साथ ही पार्क स्थापित हुआ।

सवालः कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दूबे ने सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग, केंद्र सरकार की ओर से सरकारी कंपनियो के बेचने का आरोप लगाया। कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से विश्वविद्यालय मिर्जापुर चला गया। औराई चीनी मिल चालू करने का वादा किया गया, लेकिन पूर्ण नहीं हो सका। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है।
जवाबः भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ विकास की बात करती है। सिक्सलेन बनने से चार-पांच घंटे में वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले लोग एक घंटे में पहुंच रहे हैं। चीनी मिल और इंदिरा मिल कांग्रेस सरकार में ही बंद हुई है। चीनी मिल चालू करने में काफी खर्च आता, जिसके लिए नहीं चालू किया गया। पीएम का संकल्प है कि 2047 तक देश विकसित हो सके।

सवालः सपा, भाजपा और कांग्रेस सक्रिय है, लेकिन बसपा का पता नहीं चल रहा।
जवाबः बसपा के मिर्जापुर जोन इंचार्ज रामलाल पाल ने कहा कि पार्टी मीडिया के दिखावेबाजी पर विश्वास नहीं करती। बूथ और सेक्टर स्तर पर एक साल से काम चल रहा है। 2024 के चुनाव को पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।

सवालः पश्चिम बंगाल में टीएमसी अकेले लड़ रही है। भदोही सपा की सीट रही है, लेकिन उसे टीएमसी को क्यों दिया गया।
जवाबः तृणमूल कांग्रेस को भदोही की सीट देने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व का है। समाजवादी हर चुनौती को स्वीकार करती है। भदोही की सीट जिताने के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार है।

सवालः साहित्यकार कृष्णावतार त्रिपाठी ने सिपाही भर्ती पर्चा लीक पर तो सपा नेता दिलीप कन्नौजिया ने पुलवामा हमले में 45 शहीदों की जांच अब तक पूर्ण न होने पर सत्तापक्ष से जवाब मांगा।
जवाबः भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि सिपाही भर्ती पर्चा लीक करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलवामा हमले की जांच एजेंसिया कर रही है।

इनकी रही उपस्थिति
गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सीडब्ल्यूसी की सदस्य संगीता खन्ना, गोवर्धन राय, पूर्व प्रमुख पूनम मौर्य, कमलेश यादव, रामधनी यादव, डॉ. बनवारी यादव, प्रदीप वियोगी, अरूण मौर्य, मनीष पांडेय, संतोष यादव, राजकुमार, धमेन्द्र मिश्रा, अरुण मौर्या आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed