{"_id":"6a7cc93a58a8982ab4081fef","slug":"plinths-of-statues-of-great-figures-are-broken-surroundings-are-littered-with-filth-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147186-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महापुरुषों की प्रतिमाओं के चबूतरे टूटे, आसपास गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महापुरुषों की प्रतिमाओं के चबूतरे टूटे, आसपास गंदगी
विज्ञापन
भदोही नगर के इंद्रमिल तिराहे पर बदहाल गांधी चौक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में तमाम जगहों पर महापुरूषों की प्रतिमाएं व स्मारक उपेक्षित पड़े हैं। स्वतंत्रता दिवस में महज तीन दिन शेष हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रतिमाओं के पास न तो सफाई हो सकी है और न ही टूटे चबूतरे को ठीक कराया गया है। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच स्मारक के पास पेंट इत्यादि भी नहीं हो सके हैं। नगरपालिका प्रशासन इसको लेकर अब तक अनजान बना हुआ है।
आजादी की लड़ाई में देश के महापुरुषों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनकी स्मृति में स्मारक स्थलों के निर्माण के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। आगामी 15 अगस्त पर लोग यहां पहुंचकर महापुरुषों को नमन भी करेंगे, लेकिन अब तक वहां न तो साफ-सफाई हो सकी है और न ही प्रतिमाओं के पास चूना पेंट कराया गया है। ज्ञानपुर के गांधी पार्क में स्थापित गांधी प्रतिमा पास पीछे तिरंगे की पेंटिंग पूरी तरह से धूमिल हो चुकी है। पार्क में गंदगी है। इसी तरह हरिहरनाथ मंदिर के पास स्थित शहीद स्मारक स्थल में आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास गंदगी फैली हुई है। इसी तरह भदोही के इंदिरा मिल चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चारदीवारी टूटी और आसपास गंदगी फैली है। वहीं जमुनीपुर कॉलोनी रोडवेज परिसर के पीछे स्थित संत रविदास की प्रतिमा के पास छत नहीं है और आसपास गंदगी का अंबार है नाली का गंदा पानी चारों तरफ फैला हुआ है।
तीनों विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होनी हैं 10-10 प्रतिमाएं
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलित और सामाजिक न्याय के मतदाताओं को साधने की तैयारी के तहत जिले में आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के संवर्धन की योजना है। प्रदेश सरकार की आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत तीनों विधानसभा में 10-10 और संसदीय क्षेत्र में 10 प्रतिमाओं का विकास किया जाएगा। कुल 30 स्मारकों के संवर्धन पर 10-10 लाख रुपये की दर से तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारी की जा रही है। प्रमुख भवन व स्मारकों को सजाया भी जा रहा है। इंदिरा मिल पर भी सजावट है। जहां सफाई या मरम्मत की जरूरत है। उसे एक-दो दिन में करा लिया जाएगा। - दयाशंकर वर्मा, ईओ, भदोही।