सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Promotion verification of 36 thousand children pending on Prerna Portal

Bhadohi News: प्रेरणा पोर्टल पर 36 हजार बच्चों का प्रोन्नति सत्यापन लंबित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Promotion verification of 36 thousand children pending on Prerna Portal
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों की उदासीनता से 36 हजार 301 बच्चों का प्रोन्नति सत्यापन लंबित है। अभी तक प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का डाटा अपलोड नहीं हो सका है। इससे पास आउट हो चुके बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने में मुश्किल आ रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह बीइओ के साथ सभी शिक्षकों को दो दिन में काम को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 11 हजार 19 बच्चे अभी तक पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चे अगली कक्षाओं में प्रोन्नत हो गए हैं। अब उनका प्रोन्नति सत्यापन करके प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना है, लेकिन शिक्षकों की उदासीनता के कारण एक लाख 11 हजार बच्चों में से 36 हजार का सत्यापन पूर्ण नहीं हो सका है। इससे इन बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। इसको लेकर अभिभावक परेशान हैं। भदोही में सबसे अधिक 10 हजार से अधिक और अभोली में सबसे कम करीब 2200 बच्चों का सत्यापन लंबित है। बच्चों की अधिक संख्या में सत्यापन नहीं होने से प्रदेश स्तर पर जिले की रैकिंग भी खराब हो गई है। इसको लेकर बीएसए ने सभी शिक्षकों को दो दिन में लंबित सत्यापन को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए शिवम पांडेय ने कहा कि दो दिन के अंदर सभी सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक वार स्थिति
ब्लॉक कुल बच्चे हटाए गए बच्चे शिक्षक स्तर पर लंबित
अभोली 10194 134 2270
औराई 26153 423 4852
भदोही 22278 246 10871
डीघ 19327 306 3817
ज्ञानपुर 19465 341 7435
भदोही नगर 2254 22 989
सुरियावां 11348 135 6067
कुल 111019 1607 36301
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article