सम्राट अशोक क्लब की ओर से नगर में शुक्रवार को प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया। लोगों ने राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ झांकियां निकालीं।
क्लब की ओर से निकाली गई जन चेतना यात्रा अशोकनगर से त्रिमुहानी, गल्ला मंडी, चौक, नयागंज स्टेशन रोड, मलेपुर, बाईपास रोड, अटल चौराहा, पुरानी बाजार होते वापस अशोकनगर आकर समाप्त हुई।
यात्रा में राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। इस मौके पर मौर्य विकास परिषद के जिलाध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक देश के महान नायकों में एक थे।
उन्होंने विश्व विजेता बनने के बाद अहिंसा का मार्ग चुना। वे आज भी हमारे लिए गर्व है। इस मौके पर अरुण कुमार मौर्य, जय राम मौर्य, योगेश मौर्य, जटा शंकर मौर्य, मुन्नू मौर्य, राकेश मौर्य, राजेश मौर्य, राधेश्याम, भदोही विधायक जाहिद बेग विधायक, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, नंदलाल गुप्ता, विनय चौरसिया माैजूद रहे।