UP: फंदे पर लटका मिला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, प्रेम प्रपंच में हत्या की आशंका; प्रेमिका और भाई पर आरोप
Bhadohi News: यूपी के भदोही जिले में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेमिका और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
UP News: कोतवाली के रामपुर घाट के पास एक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि उसकी प्रेमिका और उसकी भाई ने युवक की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रामपुर घाट निवासी सुरेंद्र वर्मा (30) पुत्र स्व. लल्लन पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। देर रात गांव के बाहर उसके खुद के मकान के एक कमरे में फंदे पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी होते ही सनसनी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक मृत घोषित किए।
मृतक के भाई जितेंद्र वर्मा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि रात्रि के लगभग 12:30 बजे के करीब पड़ोसी से उसे जानकारी मिली कि उसका भाई अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूला है। पड़ोसियों से उसे ज्ञात हुआ कि गांव की ही एक युवती जिससे उसके भाई का प्रेम प्रपंच चल रहा था।
कार्रवाई की मांग
वह और उसकी मां उसके भाई के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके भाई की प्रेमिका और उसकी मां के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच की मां की। प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने में लग गया है।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी भी अभी नही हुई थी। उसकी मां भी आंख से दिव्यांग हैं। परिवार की जीविका उसी के रुपयों से चलती थी। कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
