सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raj Singh from Ballia accused in murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath Bank Account Verification

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: राज की थी हाई प्रोफाइल जीवनशैली, कहां से आता था पैसा, बैंक खाते खंगाल रहीं एजेंसियां

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 15 May 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी राज सिंह निजी सुरक्षाकर्मी और तीन लग्जरी गाड़ियों से चलता था। ऐसे में उसके पास इतने पैसे आते कहां से थे। इसकी छानबीन में एजेंसियां जुट गई हैं। उसके और परिवार के बैंक खाते खंगाली जा रही हैं। 

Raj Singh from Ballia accused in murder of Subhendu Adhikari PA Chandranath Rath Bank Account Verification
राज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में गिरफ्तार राज सिंह हाई-प्रोफाइल जीवनशैली जीता था, उसके पास इतना पैसा कहां से आता था, इसकी जानकारी जांच एजेंसियां कर रही हैं। राज सिंह व उसके परिजनों के बैंक खातों व संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, राज सिंह के परिजनों ने शहर की एक दुकान का सीसीटीवी वीडियो जारी किया है जिसमें राज छह मई की शाम करीब सात बजे कोट की फिटिंग कराते दिखाई दे रहा है।

Trending Videos


राज सिंह की मां जामवंती देवी डाकघर रसड़ा में कार्यरत हैं और स्वर्गीय शिक्षक पिता की पेंशन व मां के वेतन को मिलाकर हर माह करीब 1.50 लाख रुपये आते हैं। राज सिंह तीन लग्जरी वाहनों से चलता था और उसके आसपास बंदूक लेकर निजी सुरक्षाकर्मी व सहयोगी चलते थे। जिस पर हर माह लाखों रुपये खर्च होता होगा। राज के पास किस-किस स्त्रोत से पैसा आता था, यह बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग के सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी ने एसबीआई सहित तीन बैंकों व कुंवर सिंह डाकघर में राज व उसके परिजनों से जुड़े खातों को खंगाला। कुछ माह पूर्व राज की मां ने निजी कार्य के लिए एक बैंक से करीब 40 लाख रुपये का लोन लेने लिया था। अप्रैल में डाकघर के बचत खाता में घटना से दो सप्ताह पूर्व करीब 15 लाख रुपये निकाले गए थे। उसके बाद कई किस्त में छोटी- छोटी धनराशि निकाली गई। राज से जुड़े लोगों के भी बैंक खातों की निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें; कांप उठा कलेजा: मौत की आखिरी सांस तक छह माह की बेटी को सीने से लगाए रही मां, शव देख रो पड़े लोग

राजनीतिक दबाव के कारण राज को किया जा रहा परेशान

राज के बड़े भाई ऋषिवंत सिंह ने कहा कि राजनैतिक दबाव में भाई को परेशान किया जा रहा। बैंक खातों की जांच के बारे में कहा कि हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। आनंद नगर स्थित आवास पर प्रथम तल का निर्माण कार्य व घर में फर्श निर्माण के लिए पैसा निकाला गया था। सभी गाड़ी किस्त पर मां के नाम से हैं। उनकी सेलरी से किस्त कटती है। छोटे भाई को ब्लाक प्रमुख बनने का शौक था, उसे हर माह खर्च के लिए कुछ पैसा हम लोग देते थे। भाई को लेकर लोग अफवाह उठा रहे हैं। जिस पार्टी के लिए मेहनत व काम करता था, वही लोग कह रहे कि हमारी पार्टी में नहीं था। 22 मई को सुनवाई है, जिसको जो जांच करनी है, करे। कुछ गलत नहीं मिलेगा। कहा कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस अभी तक यह नहीं बता पाई कि पीए हत्याकांड में मेरे भाई का रोल क्या है।

एक माह पूर्व लगा था घर पर सीसी टीवी कैमरा

शहर के आनंद नगर स्थित राज के घर पर करीब एक माह पूर्व सीसी टीवी कैमरा लगा है। उसी कैमरे की वीडियो जारी कर परिजनों ने कहा कि पीए हत्याकांड के दिन राज घर पर था। काॅलोनीवासियों की मानें तो पूरे मकान में वही एक कैमरा लगा है जबकि बगल में राज की कार व बाइक खड़ी रहती है। घर में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था, उसी को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed