सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The BDO took stock of the arrangements at the Jangalpur Panchayat Bhawan.

Bhadohi News: जंगलपुर पंचायत भवन में बीडीओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The BDO took stock of the arrangements at the Jangalpur Panchayat Bhawan.
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के जंगलपुर पंचायत भवन में बृहस्पतिवार खंड विकास अधिकारी आलोक पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत भवन की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जांच की। बीडीओ ने पंचायत भवन परिसर में लगे हैंडपंप और सोलर पंप की स्थिति देखी। दोनों व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने पंचायत सचिव को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन और उसके आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी कहा। उन्होंने पंचायत सहायक बिंदु कुमारी को चेताया कि कार्य में किसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पंचायत सहायक प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहें, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं और प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों में परेशानी न हो। यदि किसी कारणवश बाहर जाना पड़े तो पंचायत भवन पर सूचना चस्पा कर जाएं, जिससे आने वाले लोगों को जानकारी मिल सके। मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप सुमन, पंचायत सचिव चन्द्रेशखर राव, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सरोज, पंचायत सहायक बिंदु देवी आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed