{"_id":"6a06a987437ddbb56506d4ee","slug":"painful-story-of-four-family-members-killed-in-storm-in-bhadohi-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांप उठा कलेजा: मौत की आखिरी सांस तक छह माह की बेटी को सीने से लगाए रही मां, शव देख रो पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांप उठा कलेजा: मौत की आखिरी सांस तक छह माह की बेटी को सीने से लगाए रही मां, शव देख रो पड़े लोग
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 15 May 2026 10:35 AM IST
सार
Bhadohi News: भदोही में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। सुरियावां कोतवाली के खरगसेनपट्टी की घटना, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
1 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भदोही में बुधवार को आए तूफान ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सबसे दर्दनाक हादसा सुरियावां कोतवाली के खरगसेनपट्टी में हुआ। यहां नीम का पेड़ गिरने से मकान के मलबे में दबकर अशोक गौतम की पत्नी सुधा (30), बेटी आरूही (4), जूही (6 माह) और बेटे आदर्श (8) की मौत हो गई। जूही को सीने में लगाए सुधा का शव मलबे से निकाला गया तो लोगों का कलेजा कांप उठा। सुधा ने आखिरी समय तक अपनी बेटी को सीने से लगाए रखा।
Trending Videos
2 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान
- फोटो : अमर उजाला
सुधा की देवरानी दुर्गा ने बताया कि वह अपने बच्चे को दवा दिलाने के लिए मायके भदोही के पकरी गई थी। वह लौटने वाली थी कि तूफान आ गया। वह वहीं पर रुक गई। दुर्गा ने बताया कि तूफान जैसे ही रुका, वह घर आ गई। इसी बीच यहां घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
घटना के बाद मौके पर जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानपति फूल चंद गाैतम, पड़ोसी प्रदीप गौतम और रामजीत यादव ने बताया कि जब तूफान आया तो हर कोई अपने अपने घरों की तरफ दौड़ पड़ा। सुधा भी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर पहुंच गईं। इस बीच हवा के तेज झोंके में नीम का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे मलबे के नीचे सुधा के अलावा उनकी बेटी आरूही, जूही और बेटे आदर्श दब गए। दुर्गा ने बताया कि सुधा के पति अशोक अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए मुंबई में काम करते हैं। हादसे की खबर के बाद वह शुक्रवार को लौटेंगे।
4 of 5
घटना के बाद मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले बजी थी शहनाई, देवरानी-जेठानी की मौत से मातम
औराई कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार को आई आंधी से चार महिलाओं की मौत होने से मातम छाया हुआ है। औराई के सरौली उगापुर में 12 मई को कमला शंकर के बेटे भरत की शादी थी। 13 मई को बहू घर आई, लेकिन शाम ढलते-ढलते ऐसा तूफान आया कि परिवार की जेठानी लालती और देवरानी गीता देवी को तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया। ये सभी चौथी का रस्म निभाने के लिए दूल्हे भरत के साथ एक पूजा स्थल पर पहुंची थीं। घटना में भरत की मौसी भईसहवां पिपरगांव निवासी राजकुमारी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
पेड़ गिरने से गई चार लोगों की जान
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले
जिले में मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट बनाई जा रही है। जो जन-धन की हानि हुई है, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। -शैलेश कुमार, जिलाधिकारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।