सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The drainage issue at Mahanaiya Tal, ongoing for two months, has been resolved.

Bhadohi News: दो महीने से चल रहे महनैया ताल के जलनिकासी को हुआ निपटारा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The drainage issue at Mahanaiya Tal, ongoing for two months, has been resolved.
विज्ञापन
भदोही तहसील क्षेत्र के सरायभाव सिंह स्थित महनैया ताल में मनैया ड्रेन को लेकर पिछले दो महीने से चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को सुलझ गया। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के सहयोग से कब्जाधारक ने नाले के लिए पर्याप्त जगह छोड़े जाने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन जल निकासी मार्ग को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने की भी मांग उठाई। जिससे आगे कोई समस्या न हो। भदोही तहसील के सरायभाव सिंह स्थित महनैया ताल से निकलने वाले पानी निकासी मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया था। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने मार्ग को सुरक्षित किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि मार्ग अवरूद्ध होने से बरसात के दौरान किसानों की फसल और गांवों के घरों को जलभराव हो जाएगा। पानी निकासी मार्ग अवरुद्ध हुआ तो बरसात में दर्जनों गांवों की फसलें और घर जलमग्न हो जाएंगे। जिसके बाद राजस्व व पुलिस के सहयोग से मामला सुलझाया। जिसमें कब्जाधारक नन्हेंलाल गौतम ने यूनियन को लिखित आश्वासन दिया कि वह नाले के लिए पर्याप्त जगह छोड़ेंगे और भविष्य में मार्ग को अवरुद्ध नहीं करेंगे। पूर्वांचल प्रभारी शालिकराम यादव ने कहा कि मनैया ड्रेन को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराना किसानों के हित में आवश्यक है। एसडीएम अरूण गिरी ने बताया कि आपसी सहमति से मामले का निपटारा कराया गया है। कब्जाधारक ने नाले के लिए जगह छोड़ने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article