{"_id":"6a04aae35cdd2478d70f92c2","slug":"up-weather-devastation-in-bhadohi-storm-raging-80-km-hour-claims-15-lives-over-50-people-injured-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: भदोही में 80 किमी से चली आंधी की तबाही, 17 लोगों की गई जान; 30 से ज्यादा लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: भदोही में 80 किमी से चली आंधी की तबाही, 17 लोगों की गई जान; 30 से ज्यादा लोग हुए घायल
अमर उजाला नेटवर्क, भदाेही।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Wed, 13 May 2026 10:16 PM IST
सार
UP Accident News: ज्ञानपुर जिले में 80 किमी प्रतिघंटा की तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़, दीवार और बिजली पोल गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। 70 से अधिक पेड़ और कई बिजली खंभे टूट गए, जिससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
1 of 13
स्टेशन रोड पर भीषण आंधी में दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bhadohi News: ज्ञानपुर जिले में बुधवार को दिनभर की तपन के बाद शाम साढे पांच बजे के करीब तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं 70 से अधिक पेड़ धरासाई हो गए। सभी मौतें पेड़, दिवाल और पोल की चपेट में आने से हुई।
Trending Videos
2 of 13
श्रीपुर गांव में गिरा शादी में लगा टेंट हाउस।
- फोटो : संवाद
आंधी के कारण ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर नीम का पेड़ ट्रैक के ऊपर लगे 25 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर गिर गया। जिससे इस रूट पर सभी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। चार ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोकनी पड़ी। आंधी और तूफान से जिले भर की बिजली बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इसके अलावा रामपुर घाट और नेवढिया का पीपा पुल भी तेज हवाओं के कारण बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
नदी में लहरें हुईं तेज।
- फोटो : संवाद
जिले में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना हुआ था। दो दिन से बदले मौसम के कारण तेज धूप ने दिनभर लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के बीच बारिश होने लगी। करीब 18 मिनट तक तेज आंधी चलती रही। आंधी ने जिले भर में जमकर तबाही मचाई है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर दिवाल गिर गए।
4 of 13
आंधी से मकान पर गिर गया पेड़।
- फोटो : संवाद
इस बीच, पीपा पुल से लेकर हाईटेंशन तार और बिजली के खंभे में गिर गए। जिससे पूरा जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से चली। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में अचानक से बदलाव का कारण दो दिन में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि रही है। जिसके कारण वायुमंडलीय दबाव बना और तेज हवाओं के साथ बारिश और तूफान की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
5 of 13
बिजली का पोल गिरने से बाधित हुआ मार्ग।
- फोटो : संवाद
आंधी ने ट्रेन के रफ्तार पर लगाई ब्रेक
गोपीगंज। आंधी के चलते बुधवार शाम को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर प्लेटफार्म संख्या एक पर एक नीम का पेड़ गिर गया। इससे रेलवे ट्रैक के ऊपर लगा करीब 25 हजार वोल्ट क्षमता का विद्युत तार भी टूट गया। आंधे घंटे तक चार ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।