सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fury of Storm Tin Sheds Sent Flying 10 Lives Lost—Including Two Decapitated Over 30 Injured

आंधी का कहर: हवा में उड़े टिन शेड, सिर और गला कटने से दो लोगों के साथ 10 की गई जान; 30 से ज्यादा घायल

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में बुधवार की शाम आई तेज आंधी-बारिश ने खूब कहर मचाया। विभिन्न हादसों में 10 लोगों की माैत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Fury of Storm Tin Sheds Sent Flying 10 Lives Lost—Including Two Decapitated Over 30 Injured
कछवां क्षेत्र में पेड़ गिरने से बाधित हुआ मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Weather: मिर्जापुर जिले में बुधवार की शाम आए तेज तूफान से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न हादसों में 10 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दो स्थानों पर हवा में उड़े टिनशेड से दो महिलाओं की गला कटने और सिर में धंसने से जान चली गई। इसके अलावा दीवार और पेड़ गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।

Trending Videos




पड़री: मोहनपुर भवरख गांव निवासी सरोजा देवी उमा (48) ने घर से 200 मीटर दूर पशुओं को चारा डालने गई थीं। तेज आंधी से पास खड़ा महुआ का पेड़ गिर पड़ा। दबने से मौत हो गई। पेड़ हटाकर परिजनों ने देखा तो तब तक मौत हो चुकी थी। पड़री के सारी पोखरी गांव निवासी शिव कुमार मौर्य का 9 वर्षीय पुत्र अंशु घर से 100 मीटर दूर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी दौरान अचानक तेज आंधी आ गई। तेज हवा के कारण पास खड़ा आम का पेड़ की डाली टूटकर अंशु पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बालक को बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

पड़री के महेवा गांव निवासी बिहारी लाल बिंद (65) छप्पर में चारपाई डाल कर सो रहे थे। तभी आंधी से छप्पर गिरने से वह दब गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में धर्मदेवा गांव के भगदना पूर्वा में मढ़हा पर पेड़ गिरने से अक्षय बिंद (14) गंभीर रूप से घायल हो गया मंडलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

भरपुरा गांव निवासी सेवालाल (60) आंगन में चारपाई हटाते समय पड़ोस के टीने का छप्पर उड़ कर गिरने से घायल हो गए। बेलवन गांव के पूर्व प्रधान राजेश कुमार पर ईंट गिरी इसमें वह घायल हो गए। चुनार थाना क्षेत्र के अकबरपुर मुहाना निवासी रीना देवी (35) पड़री थाना क्षेत्र के नेवडिया गांव में अपने भाई के यहां आई थी। 

दीवार गिरने से घायल हो गई । सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रीना को गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद मंडली अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से दो की मौत हो गई।

लालगंज के संतनगर के कोलकम गांव निवासी नीलम देवी (35) घर के सामने बैठी थीं। तेज आंधी से मकान का टिन उखड़कर सीधे गर्दन पर आ गिरा। गर्दन कट गई। हादसे में गर्दन व सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को घर ले गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ कैलाश बिंद ने सूचना लालगंज पुलिस को दे दी। 

लालगंज के झिंगहा गांव निवासी श्याम बहादुर कोल (24) बुधवार शाम चार बजे बाइक से ददरी बांध की तरफ से घर लौट रहे थे। महुलार गांव के पास तेज आंधी के बीच अचानक बाइक असंतुलित हो गई। वह बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है।

चील्ह के सेमरा गांव निवासी बबलू सिंह (45) अपनी मां सुनीता व पत्नी रीता के साथ शादी में चुनार के कुशहा गांव गए थे। बुधवार की शाम को वह माता व पत्नी को लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में कछवां थाना क्षेत्र के हरदरा गांव के पास बाइक पर पेड़ गिर गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सिर में धंसा टिन, हो गई मौत
कछवां के विदापुर निवासी बेइला देवी (40) शाम को अपने घर के पास थीं। आंधी चलने से कहीं से उड़कर आया टिन शेड सिर में जा धंसा। सिर फट गया। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया टिन शेड सिर में गिरने से में महिला की मौत हो गई । आधी में पेड़ गिरने से मुन्नी देवी (50) निवासी बहादुरपुर वाराणसी, झुंनी देवी (45) निवासी नाजपुरा वाराणसी, गीता देवी (70) निवासी करसड़ा कछवां, कमलागिरी (68) निवासी गजारी वाराणसी घायल हो गई।

दीवार में दब कर मौत
चील्ह के गड़गेड़ी गांव में शाम पांच बजे आंधी तूफान से मकान की दीवारी गिर गई। मलबे में राम सागर जायसवाल (60) दब गए। वह घर में चहारदीवारी के पास बैठे थे। पांच इंच की दीवार हवा के थपेड़ों को झेल नहीं पाई और पूरा पलट गई। ग्रामीणों ने घायल राम सागर को मलबे से निकाल कर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। देर शाम तक लेखपाल भी मौके पर पहुंच करके अपनी सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया। मृतक को एक पुत्र व दो पौत्र हैं। पौत्र की शादी अभी कुछ दिन पहले हुई थी। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दीवार गिरने से दबाकर एक व्यक्ति की मौत हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed