{"_id":"6a057423d8a8890744089f85","slug":"cbse-12th-result-aditi-singh-scores-99-4-percent-20-014-students-pass-in-varanasi-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result: अदिति सिंह को मिले 99.4 प्रतिशत अंक, वाराणसी में 20014 छात्र हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th Result: अदिति सिंह को मिले 99.4 प्रतिशत अंक, वाराणसी में 20014 छात्र हुए पास
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 14 May 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी 12वीं के परिणाम में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर की छात्रा अदिति सिंह ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
परिवार के साथ अदिति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीबीएसई की ओर से बुधवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में शामिल 23,546 विद्यार्थियों में से 20,014 ने सफलता प्राप्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
Trending Videos
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर की छात्रा अदिति सिंह ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अदिति को अंग्रेजी, भूगोल और योग में 100 में 100 अंक मिले हैं। वहीं, राजनीति विज्ञान में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। अदिति ने लीगल स्टडीज और इतिहास में 100 में से 98 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदिति आगे चलकर आर्कियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। अदिति ने बताया कि कक्षा छह से ही उनकी इतिहास में रुचि रही है। इतिहास पढ़ना, अलग-अलग विषयों पर शोध करना और उनसे जुड़ी कहानियां जानना उनका पसंदीदा काम है।
वह रोज लगभग चार से पांच घंटे मन लगाकर पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के दौरान उन्होंने पढ़ाई का समय बढ़ाकर आठ से दस घंटे कर दिया था। उन्होंने एक टू-डू लिस्ट तैयार की और निरंतरता के साथ उसका पालन किया।