24 घंटे में तीन हत्याएं करने वाले साइको किलर पूर्व सैन्य कर्मी गुरप्रीत सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती बिहार की लक्ष्मीना की गुरप्रीत ने सिर्फ 26 सेकंड में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहला फायर मिस हो गया था। लक्ष्मीना की हत्या से पहले उसका वार्ड बॉय से विवाद हुआ था। आरोपी ने उस पर भी रिवाल्वर तान दी थी।
साइको किलिंग: 26 सेकंड में मौत का खेल... गुरप्रीत ने पहले वार्ड बॉय पर तानी रिवाल्वर फिर महिला को मारी थी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 13 May 2026 04:48 PM IST
सार
तीन हत्याएं करने वाला सैन्य कर्मी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसने जिन लोगों की हत्या की उनसे उसका कोई संबंध नहीं था। गुरप्रीत सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सिर्फ 26 सेकंड में उसके अस्पताल में घुसकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन