{"_id":"6a02aaa30b5aa833870f13a2","slug":"up-psycho-killer-killed-in-encounter-accused-of-3-murders-in-24-hours-crime-news-in-hindi-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में साइको किलर का एनकाउंटर: 24 घंटे में किए थे तीन कत्ल, मुठभेड़ में ढेर; इस बीमारी से जूझ रहा था 'कातिल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में साइको किलर का एनकाउंटर: 24 घंटे में किए थे तीन कत्ल, मुठभेड़ में ढेर; इस बीमारी से जूझ रहा था 'कातिल'
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 12 May 2026 11:00 AM IST
सार
यूपी के चंदौली में साइको किलर ने 24 घंटे में तीन हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दो हत्याएं अलग-अलग ट्रेन में की, जबकि एक हत्या अस्पताल में की। पुलिस ने आरोपी को देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
1 of 15
chandauli murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं।
डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के मुताबिक, अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने पहली वारदात रविवार सुबह 6.45 पर पैसेंजर ट्रेन में अंजाम दी थी। जिसमें आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर गाजीपुर के रहने वाले 34 साल के मंगरू की हत्या कर दी थी। इसके बाद वो 10 मई की रात 1:30 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुआ और बिहार के गया के दिनेश साहू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
Trending Videos
2 of 15
महिला की हत्या के बाद ग्रामीणों की पिटाई के बाद हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हत्यारोपी गुरप्रीत
- फोटो : पाठक
इस घटना के बाद वो पैदल घूमता रहा, सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे मुगलसराय के जीवक अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पर्ची बनवाई और उसके बाद वार्ड में घुस गया। वहां भर्ती महिला लक्ष्मीना देवी के सिर पर रिवॉल्वर रखकर गोली चला दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को वॉर्ड बॉय और बाकी लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, डबल बैरल बंदूक और कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया अस्पताल में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गुरप्रीत
- फोटो : पाठक
आरोपी ने तीन हत्याएं करने की बात कबूली थी। पूछताछ में सामने आया था कि गुरप्रीत सिंह ने 2021 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। 29 अप्रैल को नौकरी के लिए पंजाब से बिहार के आरा गया था। वहां शराब की लत के कारण उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से निकाल दिया था। वह 9 मई को ट्रेन से प्रयागराज गया और फिर चंदौली आ गया।
4 of 15
लक्ष्मीना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या एक
बिहार से पैर का ऑपरेशन कराने थीं लक्ष्मीना, सिरफिरे ने कर दी हत्या
चंदौली के पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना इलाके के कमलापुर स्थित एक निजी अस्पताल के वार्ड में भर्ती लक्ष्मीना (56) की सोमवार की सुबह लगभग सात बजे आरोपी गुरप्रीत ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर में गोली मारी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा।
विज्ञापन
5 of 15
कमलापुर स्थित निजी अस्पताल में महिला की हत्या के बाद जानकारी लेते एसपी आकाश पटेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। ऑटो चालक ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के दोनों हाथों में असलहा था। भीड़ ने आरोपी गुरप्रीत की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। लक्ष्मीना के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की लक्ष्मीना देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।