फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Saint Ravidas was a guiding light for social harmony and equality: Dinanath

सामाजिक समरसता, समानता के मार्गदर्शक थे संत रविदास: दीनानाथ

Thu, 13 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas was a guiding light for social harmony and equality: Dinanath
सर पर कलश रखकर जाते औराई विधायक दिनानाथ भाष्कर। स्रोत संगठन - फोटो : 1
महराजगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन स्मृति में बुधवार को औराई विधानसभा के महाराजगंज मंडल में भव्य कलश रथ यात्रा का आयोजन हुआ। औराई भाजपा विधायक सिर पर कलश लेकर पूरे गांव में भ्रमण किए और संत रविदास के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

यात्रा महदेपुर से शुरू होकर कैयरमऊ, पठखौली, कोल्हाललपुर, द्वारिकापुर और विक्रमपुर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों को सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण का मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि वे एक महान संत, समाज सुधारक और भक्तिकालीन कवि थे। उन्होंने निर्गुण भक्ति, सामाजिक समानता, और मानवता का संदेश दिया। मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, राज कुमार सरोज, दिलीप कन्नौजिया, रंजीत कुमार भारती, विकास कुमार, शिव चंद सरोज, श्याम सुंदर कन्नौजिया, दीप नारायण गौतम, सुनील पांडेय, नवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed