फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salaries of eight individuals, including four PHC in-charges

Bhadohi News: कैंसर के टीकाकरण में लापरवाही पर चार पीएचसी प्रभारियों समेत 8 का वेतन रोका

Tue, 14 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Salaries of eight individuals, including four PHC in-charges
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को किशोरियों में सर्वाकिल कैंसर का टीका लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें लापरवाही बरतने पर सीएमओ डॉ. एसके चक ने लालानगर, नई बाजार, मानिकपुर, अमिलौरी पीएचसी प्रभारी समेत कुल आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने सभी से टीकाकरण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है। सात दिनों में इसका जवाब देना है। जिले में सर्वाइकल कैंसर को लेकर रविवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। सोमवार को सीएमओ डॉ. एसके चक ने कार्यालय में इसकी समीक्षा की। जिसमें पता चला कि लालानगर, मानिकपुर, अमिलौरी, नई बाजार पीएचसी पर एक भी टीका नहीं लगाया गया। पीएचसी प्रभारियों की इसके प्रति रूचि न देखते हुए सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने लालानगर पीएचसी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, अमिलौरी डॉ. सुभासनी, मानिकपुर डॉ. शिवांगी व नई बाजार अंजू मिश्रा का एक-एक दिन वेतन रोक दिया। इसके अलावा चारों केंद्र से एक-एक एएनएम का वेतन रोका गया। वहीं अन्य 16 पीएचसी पर टीकाकरण का कार्य किया गया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि 14 से 15 साल के किशोरियों को सर्वाइकल का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी रोजाना टीकाकरण की सूची अपडेट करें। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. रामपाल को निर्देशित किया कि टीकाकरण की मॉनिटरिंग की जाए। इसमें लापरवाही बरनते पर वेतन बाधित करके जवाब मांगा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed