फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   State government guest house to be beautified at a cost of 1.50 crore

Bhadohi News: 1.50 करोड़ रुपये से राजकीय गेस्ट हाउस का होगा सुंदरीकरण

Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
State government guest house to be beautified at a cost of 1.50 crore
ज्ञानपुर के पुरानी तहसील में निर्माणाधीन राजकीय गेस्ट हाउस। संवाद
ज्ञानपुर। नगर के पुरानी तहसील में निर्माणाधीन राजकीय गेस्ट हाउस का सुंदरीकरण किया जाएगा। भवन निर्माण करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। अब भवन में फर्नीचर, सोफा समेत अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। गेस्ट हाउस बनने से जिले में बाहर से आने वाले अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को सहूलियत मिलेगी। जिले में अब तक दो गेस्ट हाउस बनाए हैं। पहला गेस्ट हाउस ज्ञानपुर नई तहसील के पास और दूसरा हाईवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास है। हाईवे पर स्थित राही पर्यटक गेस्ट हाउस की हालत ठीक नहीं है। जिससे शासन से आने वाले नोडल अफसर, मंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि ज्ञानपुर के तहसील के पास स्थित गेस्ट हाउस में ठहरते हैं।
विज्ञापन

अक्सर शासन से एक ही दिन दो बड़े अधिकारी से लेकर मंत्री के आने पर ठहराव में काफी दिक्कतें होतीं। जिसको लेकर पांच से छह साल पूर्व से नए राजकीय गेस्ट हाउस के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। गेस्ट हाउस का ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब यहां पर अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी करने की प्रक्रिया की जा रही है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण संदीप सरोज ने बताया कि जिले में तीसरा गेस्ट हाउस पुरानी तहसील परिसर में बन रहा है।
विज्ञापन

जिसका 95 फीसदी तक कार्य पूर्ण हो चुका है। फर्नीचर के लिए डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर एक से दो माह में इसको हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed