फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traders' complaint found valid; instructions issued to dig the drain

Bhadohi News: व्यापारियों की शिकायत मिली सही, नाले की खोदाई के निर्देश

Tue, 14 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traders' complaint found valid; instructions issued to dig the drain
गोपीगंज तालाब पर नक्शा देखते राजस्व विभाग की टीम। संवाद
गोपीगंज। नगर के वार्ड पांच में पांच दशक पुराने तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि उक्त तालाब में गोपीगंज नगर के करीब पांच मोहल्लों का नाली का पानी एक प्रमुख नाले के माध्यम से पहुंचता है। आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में प्लाटिंग के दौरान लगभग 30 फीट चौड़े नाले को पाटने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी भूमि पर भी कब्जे का आरोप लगाया। वार्डवासियों के विरोध के बाद फिलहाल कार्य रुक गया है, लेकिन यदि नाला बंद हो गया तो नगर के बड़े हिस्से का गंदा पानी तालाब तक नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को पाटे गए नाले के हिस्से की खुदाई करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर लल्लन सिंह, गुंजन सिंह, दामोदर अग्रहरि, शिवशंकर, भल्लू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed