सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shiv Prakash Singh became President and Shyamadhar Batuknath became Secretary

Bhadohi News: शिव प्रकाश सिंह अध्यक्ष और श्यामधर बटुकनाथ बने सचिव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shiv Prakash Singh became President and Shyamadhar Batuknath became Secretary
भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शिव प्रकाश सिंह को अध्यक्ष व श्यामधर बटुकनाथ मिश्रा को सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष उत्कर्ष कौशिक बनाए गए। सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फॉर्म हाउस में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय ने उपाध्यक्ष पद के लिए संयुक्त रूप से अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी दी। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद मालवीय, जितेंद्र कुमार, कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक सिंह को शामिल किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने सभी को सम्मानित किया। सभी को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कहा कि जिले में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है। जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। पदाधिकारी क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed