{"_id":"69cc210252b5fefaf00b550e","slug":"target-of-admission-for-45-thousand-children-885-teachers-became-nodal-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-141071-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 45 हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य, 885 शिक्षक बने नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 45 हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य, 885 शिक्षक बने नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय, निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में बुधवार से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत होगी। इस साल प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। करीब 250 विद्यालयों में बच्चों का फूल और तिलक से स्वागत करने की तैयारी की गई है। वार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूलों में पाचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अब नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही स्कूल चलो अभियान, प्रवेशोत्सव और नि:शुल्क किताब वितरण की भी शुरूआत की जाएगी। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संग पांच कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 42 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 16 मार्च से 25 मार्च तक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चलीं। उसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन करके कुछ विद्यालयों में रिजल्ट का वितरण किया गया।
अब एक अप्रैल यानि बुधवार से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत होगी। करीब डेढ़ महीने के बाद विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए 885 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोडल बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने 45 हजार नवीन बच्चों का नामांकन का लक्ष्य विभाग को दिया है। विद्यालय में पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सभी विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण, संचारी रोग अभियान की शुरूआत होगी।
पहले चरण में एक से 15 अप्रैल तक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलेगा। दूसरे चरण में जुलाई में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। कंपोजिट विद्यालय चितईपुर में डीएम शैलेष कुमार सभी अभियान की शुरूआत करेंगे।
Trending Videos