{"_id":"69d410bd19ea641c8906b811","slug":"the-beams-of-the-composite-school-rooms-are-heavier-supported-by-brick-columns-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141365-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कंपोजिट स्कूल के कमरों की बीम ज्यादा भारी, ईंट के कॉलम से दिया गया सपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कंपोजिट स्कूल के कमरों की बीम ज्यादा भारी, ईंट के कॉलम से दिया गया सपोर्ट
कंपोजिट विद्यालय भिदिउरा का निरीक्षण करते अफसरों को हिदायत देते डीएम शैलेष कुमार। स्रोत सुचना व
Link Copied
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को भिदिउरा स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में कमी मिलने पर टीम गठित करके जांच के निर्देश दिए। एमडीएम शेड का निर्माण भी संतोषजनक नहीं मिला। इसको लेकर नाराजगी जताई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ कमरों में डाली गई बीम अत्यधिक भारी है, जिसे ईंट के कॉलम से सपोर्ट दिया गया है। इस पर गंभीरता जताते हुए डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि जांच समिति गठित करके भवन की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ की जांच कराकर रिपोर्ट दें। कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के सहायक अभियंता ने बताया कि परियोजना की लागत एक करोड़ 31 लाख है। शासन से एक करोड़ 21 लाख मिल चुका है। अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना को जून 2026 तक पूर्ण करके हैंडओवर किया जाएगा। परियोजना में कंपोजिट विद्यालय भवन (साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब), दिव्यांग शौचालय, गार्ड रूम, एमडीएम शेड, हैंडवॉश यूनिट, बाउंड्रीवॉल, पोषण वाटिका एवं पुराने भवन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम भिदिउरा गांव के पंचायत भवन पहुंचे। यहां फॉर्मर रजिस्ट्री काम का अवलोकन किया। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, बीएसए शिवम पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।