सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The face of Primary School Kuparoothi will change with 2.5 million

Bhadohi News: 25 लाख से बदलेगी प्राथमिक विद्यालय कुपरौठी की सूरत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The face of Primary School Kuparoothi will change with 2.5 million
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका क्षेत्र के कुपरौठी प्राथमिक विद्यालय का 25 लाख से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से विद्यालय में जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, पेंटिग सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। भदोही नगर पालिका में 29 वार्ड हैं। यहां करीब डेढ़ लाख की आबादी निवास करती है। जिन्हें मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है। चार साल पहले 2021 में परिसीमन के बाद 28 गांव पालिका में शामिल हुए। शहर में शामिल होने के बाद भी इन गांवों में जरूरी विकास कार्य नहीं हो पाए। इसे अब धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। पालिका की ओर से कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय कुपरौठी की तस्वीर बदली जाएगी। यहां 25 लाख की लागत से जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, पेंटिग, स्कूल तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। शासन से बजट की स्वीकृति मिली है। विद्यालय कक्ष की डेंटिंग-पेटिंग, बेहतर व्यवस्था होने से बच्चे पठन पाठन सुधारने के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार हो सकेगा। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि कुपरौठी विद्यालय के कायाकल्प के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृत शासन मिली है। कार्य योजना तैयार किए जा रहे हैं। 15वें वित्त के बजट से कार्य कराए जाएंगे। शासन से धनराशि आवंटित होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed