सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Lekhpal recruitment examination will be held at seven centers, with 3,120 candidates participating.

Bhadohi News: सात केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, 3120 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Lekhpal recruitment examination will be held at seven centers, with 3,120 candidates participating.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा आज जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में संपन्न होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 3,120 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Trending Videos

जिले के परीक्षा केंद्रों में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर (दो केंद्र), विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज भदोही, एमए समद इंटर कालेज भदोही और श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कालेज भदोही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा को नकल-रहित और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article