UP: तीन करोड़ का गांजा बरामद, गैंग लीडर समेत चार तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से लाकर ऊंचे दाम पर बेचते थे
Bhadohi News: जिले में स्वाट और कोईरौना पुलिस ने रैयापुर-भावापुर नहर के पास चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने क्रेटा कार और कंटेनर से 605.20 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.02 करोड़ रुपये बताई गई। तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करते थे। गैंग लीडर त्रिशूल जायसवाल पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: स्वाट और कोईरौना पुलिस ने बीती रात रैयापुर, भावापुर नहर के पास से चार अंर्तराज्यीय तस्कर प्रयागराज निवासी त्रिशूल जायसवाल, आजमगढ़ निवासी बाबूराम मौर्या के साथ ओडिशा निवासी सुरेश धरई और मोंटू साहू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके पास से एक क्रेटा कार व एक कंटेनर में करीब 605.20 किलो (करीब छह कुतंल) बरामद गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत तीन करोड़ दो लाख 50 रुपये है। तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर भदोही समेत आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों में बेचते थे।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की हो रही तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कोईरौना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर जनपद पहुंचे हैं।
पुलिस ने की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही कोईरौना और स्वाट की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। टीम भावापुर नहर के पास खड़े होकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच एक क्रेटा कार आती दिखाई दी। जिसके पीछे एक भारी कंटेनर भी था। पुलिस ने क्रेटा वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने क्रेटा व कंटेनर वाहन को पकड़ लिया।
कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था। जिसके बाद क्रेटा व कंटेनर सवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि यह एक गैंग है, जो ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा लाकर जनपद में ऊंचे दामों में बेचती है। जिसका गैंग लीडर प्रयागराज के टिकरी मांडा निवासी त्रिशूल जायसवाल है।
इसके साथ आजमगढ़ के मुतकल्ली पवई निवासी बाबू राम मौर्य व ओडिशा के देवगढ़, रियामल कांदो पाडा निवासी सुरेश धरई व मोंटू साहू गिरफ्तार हुए। बताया कि बरामद गांजा की अनुमातिक कीमत तीन करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये है।
गैंग लीडर पर दर्ज हैं 14 से अधिक प्राथमिकी
भारी मात्रा में बरामद होने वाले गांजा तस्करी के मामले में पुलिस प्रयागराज निवासी गैंग लीडर त्रिशूल जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की अब तक जांच में पता चला है कि शातिर त्रिशूल के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
कोईरौना व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने करीब तीन करोड़ दो लाख 50 हजार की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इसके साथ गैंग लीडर समेत चार अंर्तराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही।