सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vikas got married 40 days ago

Bhadohi News: 40 दिन पहले हुई थी विकास की शादी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vikas got married 40 days ago
विज्ञापन
औराई। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियों को छीन लिया। भोगांव और विट्ठलपुर में सन्नाटा पसर गया है। परिवार वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एक घटना में किसी का सुहाग उजड़ गया तो किसी की गोद सूनी हो गई। मिर्जापुर के भोगांव निवासी विकास यादव उर्फ अक्का की पांच मई को शादी हुई थी। शादी के 40 दिनों में उसकी मौत से पत्नी की दुनिया उजड़ गई। औराई के विट्ठलपुर निवासी जयशंकर मिश्र के एक बेटी और एक बेटा है। गोपीगंज के सड़क हादसे में उनके इकलौते बेटे अमन मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।

विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह ट्रक चालक था जबकि पिता श्याम यादव चील्ह थाने में होमगार्ड हैं। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे विकास अक्का यादव, अमन मिश्रा और शुभम यादव एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर औराई से गोपीगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें अपने दोस्त हैप्पी बरनवाल को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाना था। गोपीगंज कट के पास मिर्जापुर की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। इस संबंध में गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed