कौलापुर। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को छह ब्लॉक के 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्या सुनकर नोडल अफसरों ने निस्तारण का आश्वासन दिया। अभोली ब्लॉक के गोपीपुर, दयालपुर, औराई के मोहम्मतदपुर, रैपुरी, भदोही के कंधिया, सरबतखानी, डीघ के बहपुरा, बदरी, ज्ञानपुर के चकसहाब, कांवल और सुरियावां के मर्दनशाहपुर, विष्णुपुर में चौपाल आयोजित की गई।
मर्दनशाहपुर में नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्या प्राथमिका से निस्तारित किया जाए। इसी तरह अन्य गांव में नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। महिला कल्याण विभाग की मीना गुप्ता ने ग्राम स्तर पर समितियों के कार्य की जानकारी दी। रेशमा भारती ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में भी बताया। इस मौके पर महेंद्र गुप्ता, दिनेश पांडेय, कैफ, सत्येंद्र पांडेय, कुणाल, आनंद मौर्य, गोपाल कृष्ण यादव, विवेक, आयुष, दीपक आदि रहे।