फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth from Mumbai dies in road accident while attending aunt's

Bhadohi News: चाची की तेरहवीं में मुंबई से आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 01 Aug 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth from Mumbai dies in road accident while attending aunt's
मृतक राज नारायण विश्वकर्मा। फइल फोटो
औराई। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड पर सहसेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में 38 वर्षीय राज नारायण विश्वकर्मा उर्फ राजू की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद राजू की बाइक में भी मारा। राजू कुछ दिन पूर्व अपनी चाची की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कठारी निवासी राज नारायण विश्वकर्मा मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह अपनी चाची शांति देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव आए थे। उनकी पत्नी आशा देवी और 18 वर्षीय बेटी मुंबई में हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे राजू विश्वकर्मा बाइक से औराई चौराहे पर किसी काम से आया था। यहां से लौटते समय गांव के पास कट से मुड़ते समय मिर्जापुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू डिवाइडर पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी तुरंत मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिर्जापुर से आ रहा बाइक सवार बहुत तेज गति से आ रहा था। उसने पहले 48 वर्षीय साइकिल सवार मटरू यादव को टक्कर मारी। पीछे मुड़कर देखते हुए उसने कट से मुड़ रहे राज नारायण की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार गिर गए, लेकिन टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल (जिसकी हेडलाइट और शीशा टूटा हुआ था) लेकर मौके से भाग गया। मटरू यादव को हल्की चोटें आईं और इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह नहीं पहुंची। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और राजू को ट्रामा सेंटर औराई लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार पहले से ही चाची की मौत के गम में डूबा था, अब बेटे की मौत से पिता हृदय नारायण विश्वकर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर भागे बाइक सवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed