सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A memorandum was submitted to the SDM demanding the cancellation of the India-US trade agreement.

Bijnor News: एसडीएम को ज्ञापन देकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द कराने की मांग की

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM demanding the cancellation of the India-US trade agreement.
विज्ञापन
चांदपुर। भाकियू लोक शक्ति कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान हितों की रक्षा के लिए भारत अमेरिका व्यापार समझौता रद्द कराने की मांग की।
Trending Videos

तहसील चांदपुर में सतबीर सिंह की अध्यक्षता व मनोज कुमार के संचालन में हुई मासिक पंचायत में वक्ताओं ने भारत अमेरिका ट्रेड डील (व्यापार अनुबंध समझौता) का विरोध किया। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि यह डील भारतीय कृषि, डेयरी उत्पाद, एमएसपी कानून व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। एसडीएम नितिन तेवतिया को दिए ज्ञापन में फर्दों में छूटे अंशों को जल्द सही कराने, चांदपुर बास्टा मार्ग पर लगातार कार्य कराकर शीघ्र पूरा कराने आदि की मांग की है।
योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि 17 फरवरी को भाकियू लोक शक्ति की लखनऊ में आयोजित महापंचायत में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनऊ पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं। पंचायत में महेंद्र सिंह, नईम अहमद, सविता वर्मा, नीरज देवी, कमल सिंह, नाथू, रिंकल कुमार, गजराज सिंह, अक्षय कुमार, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed