सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Market closed and protest against attack on bullion trader, report filed

Bijnor News: सराफा कारोबारी पर हमले के विरोध में बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, रिपोर्ट दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Market closed and protest against attack on bullion trader, report filed
दुकान बंद कर प्रदर्शन करते व्यापारी स्रोत स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
- सराफा कारोबारी की तहरीर पर डॉ. एनपी सिंह समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
Trending Videos

- डाॅ. एनपी सिंह की गाड़ी के चालक ने भी सराफा कारोबारी के खिलाफ सौंपी तहरीर
- भंग हो चुकी हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष रहे हैं डॉ. एनपी सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर सराफा कारोबारी से मारपीट की गई। हमला करते हुए घायल कर दिया गया। विरोध में कारोबारियों ने बाजार बंद करते हुए प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष रहे डॉ. एनपी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में डॉ. एनपी सिंह की गाड़ी के चालक ने भी सराफा कारोबारी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
धामपुर निवासी व्यापारी विनीत कुमार बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि नगीना मार्ग पर ग्राम पीपलसाना के निकट उनका खेत है। उनके खेत के पास ही हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह का कॉलेज और हास्पिटल है। खेत के सामने सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सोमवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से उनके खेत से मिट्टी उठाई जा रही थी। विरोध करने पर डॉ. एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और अपने कुछ साथियों के साथ उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, व्यापारी के साथ मारपीट की घटना से गुस्साए सराफा व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते हुए थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस ने डॉ. एनपी सिंह और उनके चार पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि इस विवाद को लेकर डॉ. एनपी सिंह के चालक दीपराज ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें आरोप लगाया कि विनीत सराफ ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दीपराज घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि सराफा कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर को लेकर जांच की जा रही है।

वर्जन :
सड़क निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार उनके खेत से मिट्टी उठा रहा था, मिट्टी उठाने से मना करने पर डॉ. एनपी सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्हें घायलावस्था में जबरन अपनी गाड़ी में डालकर थाने ले आए। - विनीत कुमार बसंल, व्यापारी
-- पीपलसाना में उनका कॉलेज व अस्पताल है। जहां सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क सभी किसानों की सहमति से उनके हित के लिए सड़क बनाई जा रही है। विनीत कुमार बंसल कार्य में बाधा डाल रहे हैं। जिनसे उनका कोई विवाद नहीं है। वह स्वयं गिरकर घायल हुए हैं। सभी आरोप निराधार हैं। -डॉ. एनपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed