सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard Falls Into Abandoned Well in Bijnor’s Tohfapur, Forest Team Launches Rescue

Bijnor: तोहफापुर में कुएं में गिरा गुलदार, खबर लगते ही जुटी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के पैजनिया क्षेत्र के तोहफापुर गांव में एक गुलदार बंद पड़े कुएं में गिर गया। गुलदार की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

Bijnor: Leopard Falls Into Abandoned Well in Bijnor’s Tohfapur, Forest Team Launches Rescue
बिजनौर में फंसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के पैजनिया क्षेत्र में गांव तोहफापुर के जंगल में सोमवार रात एक गुलदार बंद पड़े कुएं के झेरे में गिर गया। मंगलवार सुबह खेत स्वामी कल्लन सिंह जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें गुलदार की तेज दहाड़ सुनाई दी।

Trending Videos


कुएं में गुलदार को देख उड़ गए होश
कल्लन सिंह ने ग्रामीणों के साथ कुएं में झांककर देखा तो उसमें गुलदार गिरा हुआ था। यह खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग गुलदार को देखने के लिए खेत की ओर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर

वन विभाग और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू
सूचना मिलने पर पैजनिया चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों द्वारा सावधानी के साथ गुलदार को निकालने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गुलदार के कुएं में गिरने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लोगों को मौके से दूर रहने की सलाह दे रही है ताकि रेस्क्यू अभियान सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed