सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Jewellers Shut Sarafa Market in Bijnor, Protest Demanding Arrest of Named Accused

Bijnor: सराफा बाजार बंद, व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के धामपुर में सराफा व्यापारियों ने अपहरण और मारपीट मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पुलिस पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया।

Bijnor: Jewellers Shut Sarafa Market in Bijnor, Protest Demanding Arrest of Named Accused
व्यापारियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धामपुर में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी और सराफा कारोबारी के बीच विवाद के बाद सराफा व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया।
Trending Videos


अपहरण की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि सराफा कारोबारी विनीत कुमार बंसल के साथ मारपीट कर अपहरण किया गया, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। व्यापारियों ने यह भी कहा कि जिस वाहन से अपहरण किया गया, उसे भी अभी तक सीज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि विनीत बंसल ने उनके चालक के साथ मारपीट की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने विनीत कुमार बंसल की तहरीर पर डॉ. एनपी सिंह और उनके साथ पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed