{"_id":"6993754c591057487f014673","slug":"uncontrolled-truck-hits-kiosk-one-dead-four-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1029-172579-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेकाबू ट्रक ने खोखे में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेकाबू ट्रक ने खोखे में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम कुरी में हुई सड़क दुर्घटना में परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी व घायल
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक
सड़क के दूसरी ओर जाकर खोखे से टकराया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सड़क के दूसरी ओर किनारे पर रखे खोखे से जा टकराया। खोखे में बैठे नरेश कुमार (55) पुत्र मंगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नूरपुर रोड पर स्योहारा से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव निवासी अमर सिंह (70) का पान-बीड़ी बेचने का खोखा सड़क किनारे रखा है। सोमवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे अमर सिंह अपनी पत्नी राजो देवी (65) और पौत्र मोहित कुमार (13) के साथ मौजूद थे। गांव निवासी रूपराम (60) तथा नरेश कुमार भी खोखे पर खड़े हुए थे। तभी स्योहारा की ओर से आया एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया।
ट्रक सड़क के दूसरे किनारे पर रखे खोखे से टकरा गया। दुर्घटना में नरेश कुमार की मौत हो गई जबकि अमर सिंह, उनकी पत्नी राजो देवी और पौत्र मोहित कुमार के अलावा रूपराम घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना से गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीण दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos