UP: बिजनौर में प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप
बिजनौर के किरतपुर में प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण से परेशान प्रेमिका ने उसके घर जाकर जहर खा लिया। युवती की हालत गंभीर है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विस्तार
बिजनौर जनपद के किरतपुर क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवती को गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि युवक ने धमकी देकर कई बार रुपये भी ऐंठे और शारीरिक शोषण करता रहा।
यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर
शादी की बात पर हुआ विवाद
बताया गया कि 16 फरवरी 2026 की रात युवक ने युवती को अपने घर बुलाया था। वहां युवती ने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इससे आहत होकर युवती ने वहीं जहर खा लिया।
अस्पताल में हालत नाजुक, कार्रवाई की मांग
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।