{"_id":"69b856acc93cf613aa089c08","slug":"a-tin-shed-of-a-sugarcane-crusher-collapsed-in-a-storm-killing-a-worker-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-174646-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी तूफान में गन्ना क्रेशर का टीन शेड गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी तूफान में गन्ना क्रेशर का टीन शेड गिरा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आंधी तूफान के बीच कोटद्वार मार्ग स्थित गन्ना क्रेशर के अस्थाई कमरे का टीन शेड गिरने से वहां सो रहे मजदूर शिवम कश्यप की मौत हो गई। परिजनों ने आंशिक जाम लगाकर मुआवजा की मांग की।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर कुमार शुगर गन्ना क्रेशर है। रविवार की देर रात सवा 12 बजे तूफानी हवाओं से कुमार शुगर फैक्ट्री का कर्मचारियों के रात्रि विश्राम के लिए बने अस्थाई कमरे का टीन शेड और उसका पिलर गिर गया। घटना में मजदूर शिवम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य मजदूर पिंटू को मामूली चोटें लगीं। सूचना मिलते ही प्रतिष्ठान स्वामी वीरेश अग्रवाल और शुगर फैक्टरी के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल गांव छितावर, किरतपुर निवासी 30 वर्षीय शिवम कश्यप को एंबुलेंस से उपचार के लिए बिजनौर ले गए। शिवम की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कुमार शुगर फैक्टरी पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और हाईवे जाम कर दिया। शिवम और उसके पिता घनश्याम कई वर्षों से फैक्टरी में काम करते हैं।
सूचना मिलते ही तहसीलदार संतोष कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र कुमार, एसआई मोहम्मद कय्यूम घटनास्थल पहुंचे। प्रशासन ने कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया। किसान नेता हरप्रीत सिंह संधू, विपिन तोमर, इंजीनियर अवनीश अग्रवाल, आषेंद्र ,आलोक सिंघल और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रशासन ने मृतक को दैवीय आपदा में शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
Trending Videos