फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused arrested for exploiting woman on pretext of marriage

Bijnor News: शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for exploiting woman on pretext of marriage
किरतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद निवासी टैक्सी चालक फैज पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसके गांव में सवारी लाने-ले जाने के लिए आता-जाता था। इसी दौरान उसने किसी तरह उसके घर का मोबाइल नंबर हासिल कर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि लगातार बातचीत के बाद आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह उसे नजीबाबाद क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और उसकी जानकारी के बिना अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। युवती का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। संबंध समाप्त करने की बात कहने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के परिवार ने उसका विवाह अन्यत्र तय किया, लेकिन आरोपी ने उसका रिश्ता तुड़वा दिया। सीओ आकांक्षा गौतम का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed