फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer dies after coming in contact with broken HT line wire

Bijnor News: टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming in contact with broken HT line wire
बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम रहमापुर उस्मापुर में खेत में टूटकर गिरे उच्च क्षमता विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से किसान उमेश कुमार (44) पुत्र रोहिताश की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उमेश कुमार शनिवार शाम किसी काम से अपने खेत पर गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रात में उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रविवार की सुबह परिजनों को उमेश कुमार के खेत में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन व गांव वाले खेत पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। शव के पास उच्च क्षमता विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उच्च क्षमता विद्युत लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र हरेवली से संचालित होती है। विद्युत उपकेंद्र कर्मी भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों व गांव में शोक छाया है। सीओ नगीना राजेश सोलंकी का कहना है कि बिजली का करंट लगने से किसान की मृत्यु होने का पता लगा है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed