फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five accused of stealing mobile phones of Kanwariyas arrested

Bijnor News: कांवड़ियों के मोबाइल चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five accused of stealing mobile phones of Kanwariyas arrested
कोतवाली देहात। तीन कांवड़ियों के मोबाइल फोन चोरी के मामले में थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए आठ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ आसपास के कई जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गांव हैजरपुर थाना चांदपुर निवासी निखिल कुमार ने छह अगस्त को कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने कोतवाली देहात चौराहे के पास कांवड़ियों के ट्रैक्टर पर चार्जिंग पर लगे तीन मोबाइल चोरी कर लिए हैं। मोबाइल ग्राम हैजरपुर निवासी निखिल, अमन तथा संजू के थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। रविवार रात पुलिस ने सराय डडूंबर जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग से पांच आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजहर निवासी मोहल्ला मिल्कियान, उजैर, अमन और अनस निवासी मोहल्ला राधागान तथा शाहरुख निवासी मोहल्ला वलीपुरा कस्बा व थाना किरतपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अजहर के खिलाफ बिजनौर, मेरठ और अन्य स्थानों पर मुकदमे दर्ज हैं। उजैर के खिलाफ गौतमबुद्धनगर गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे हैं। शाहरुख के खिलाफ भी मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में मामले दर्ज हैं। अमन और अनस के खिलाफ भी कोतवाली देहात और नजीबाबाद थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed