{"_id":"6a78d436d3bf2f7ee304950b","slug":"the-water-level-decreased-but-the-problems-of-the-villagers-increased-bijnor-news-c-27-1-bij1002-187293-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पानी घटा पर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पानी घटा पर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट स्टेट हाईवे पर बहता गंगा का पानी स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। गंगा के जलस्तर में कमी होने से आबादी में घुसा पानी तो उतर रहा है लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अभी भी स्टेट हाईवे सहित नौ गांवों के रास्तों पर दो से चार फीट तक पानी बहने से आवागमन बंद है।
गांव दत्तियाना और नारनौर के बीच कुछ ट्रैक्टर चालकों ने पानी से होकर आवागमन किया। आबादी क्षेत्रों में कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों का बुरा हाल है।
शुक्रवार को गंगा में उफान आने से पानी खादर क्षेत्र के गांवों में भर गया था। बरसात के इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ है। पानी ने नौ गांव की आबादी को पूरी तरह से घेर लिया था। अब गंगा का जलस्तर कम होने से आबादी में घुसा पानी कम होने लगा है। गांव मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, जमालुदीनपुर का खेड़ा, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, सियाली, सुजातपुर खादर, कुमरिया आदि के चारों ओर अभी भी पानी बह रहा है। पानी का तेज बहाव आवागमन में बाधा बना है। हालांकि गांव दत्तियाना और नारनौर के बीच कुछ ट्रैक्टर चालकों ने पानी से होकर आवागमन किया।
विज्ञापन
आवागमन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक मजदूरों को हो रही है। गांव रायपुर खादर के सैकड़ों मजदूर व तकनीकी कार्य करने वाले अन्य गांवों व शहरों में जाते थे। बाढ़ के कारण ये लोग घरों में बैठे हैं। पानी से घिरे नौ गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। खेतों व रास्तों में पानी होने के कारण पशुओं का पेट भरना मुश्किल हो गया है। खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चारा नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण जैसे-तैसे कर पानी में ही पशु चारे का इंतजाम करने में लगे हैं। पानी कम होने से गांवों में कीचड़ और गंदगी फैल गई है। अब ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने का डर सता रहा है। एसडीएम चांदपुर प्रशांत वर्मा ने बताया कि जलस्तर कम हुआ है। दो नाव व एक मोटर बोट बाढ़ क्षेत्र में लगी हैं। आवश्यकता होने पर अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।