{"_id":"6a6baafd2481c02a7f0bf273","slug":"ai-camera-will-count-kanwariyas-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-186364-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ियों की गणना करेगा एआई कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ियों की गणना करेगा एआई कैमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यूं तो कांवड़ यात्रा में तमाम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं मगर इस बार शिवभक्तों की गणना भी की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड बॉर्डर पर भागूवाला में एआई आधारित सीसीटीवी लगाया गया है ताकि कांवड़ियों की संख्या सटीक अनुमान लगने पर उसी लिहाज से व्यवस्थाएं की जा सके। वहीं 300 आईपी सीसीटीवी भी स्थापित किए गए हैं।
जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इंतजाम के क्रम में 28 जुलाई से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया था जबकि चार पहिया वाहनों पर डायवर्जन की व्यवस्था बृहस्पतिवार को लागू की गई। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि इस बार एआई आधारित सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, जिनसे हाथों-हाथ कांवड़ियों की गिनती भी हो सकेगी। मोटामहादेव मंदिर पर भी एआई वाला सीसीटीवी लगा है, जोकि मंदिर परिसर में तय सीमा से ज्यादा भीड़ होने पर तुरंत ही अलर्ट भी करेगी।
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने सीओ चांदपुर एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में कांवड़ मार्ग जायजा लिया। सभी कांवड़ शिविरों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी रखने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।