{"_id":"6a6babb7982887af8808732a","slug":"heavy-rain-on-the-first-day-of-sawan-bijnor-news-c-27-1-bij1027-186374-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सावन के पहले दिन झमाझम बारिश
विज्ञापन
बिजनौर में तेज बारिश में भीगते बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सावन के पहले दिन हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की कई कॉलोनियां और सड़क जलमग्न हो गई। तेज बारिश में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने से लोग सड़क किनारे वाहन रोककर खड़े रहे। बारिश बंद होने के बाद ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग अभी और बारिश होने की संभावना जता रहा है।
पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रोजाना रुक-रुक बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर 12 बजे आसमान काले बादल छा गए। देखते ही देखते कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और दोपहर तीन बजे तक बारिश होती रही। लगातार तीन घंटे हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया।
शहर की आवास विकास, पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने शीलकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, जाटान, काजीपाड़ा सहित अन्य मोहल्लों में सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
n खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर : पहाड़ और मैदानी इलाकों में हुई बरसात से नदियों में उफान आ गया। बिजनौर बैराज गंगा का जलस्तर 219 मीटर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से महज एक मीटर ही नीचे है। गंगा की सहायक नदियों के जलस्तर में भी बृहस्पतिवार को इजाफा हुआ। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219 मीटर दर्ज हुआ जबकि खतरे का निशान 220 मीटर पर लगा है। बिजनौर बैराज से गंगा में 174187 क्यूसेक पानी बहता रहा। बता दें कि पहाड़ पर बरसात का सिलसिला लगातार चल रहा है। बिजनौर में भी बृहस्पतिवार को भयंकर बारिश हुई। बारिश होने से मालन, कोटावाली, गांगन, खो, रामगंगा आदि सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में गंगा में भी उफान आया। गंगा में उफान आने से आस पास के गांव में बाढ़ का डर सताने लगा है।