फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard Attacks Six-Year-Old Girl in Sugarcane Field, Flees After Family Raises Alarm

Bijnor: गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर किया हमला, शोर मचाने पर छोड़कर भागा

Fri, 31 Jul 2026 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Bijnor: Leopard Attacks Six-Year-Old Girl in Sugarcane Field, Flees After Family Raises Alarm
जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में मंडावर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में शुक्रवार को गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को मुंह में दबाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर खेत में भाग गया। घायल बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


खेत पर खेल रही थी बच्ची, तभी किया हमला
जानकारी के अनुसार, बादशाहपुर गांव निवासी बलराम सिंह अपनी पत्नी राजेश देवी के साथ खेत पर चारा काटने गए थे। उनके साथ पोता यश (9) और पोती मानवी (6) भी खेत पर खेल रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने अचानक मानवी पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजनीति: मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट, सपा में टिकट के कई दावेदार, आदिल चौधरी से योगेश वर्मा तक किसे मिलेगा मौका?

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के शोर मचाने पर भागा गुलदार
घटना के समय बच्ची के भाई यश ने शोर मचाया। आवाज सुनकर दादा-दादी मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोरगुल से घबराकर गुलदार घायल बच्ची को वहीं छोड़कर वापस गन्ने के खेत में भाग गया। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

वन विभाग ने जारी की सतर्कता की अपील
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि छोटे बच्चों को गन्ने के खेतों के आसपास अकेला न छोड़ें और खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतें। यदि कहीं गुलदार दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed