फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman Alleges Rape in Dhampur, E-Rickshaw Driver Accused of Taking Her to Forest

Bijnor: धामपुर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, जूस लेने निकली थी, ई-रिक्शा चालक पर केस की तैयारी

Fri, 31 Jul 2026 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

धामपुर में जूस लेने निकली युवती को ई-रिक्शा चालक पर जंगल ले जाने का आरोप। पीड़िता की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bijnor: Woman Alleges Rape in Dhampur, E-Rickshaw Driver Accused of Taking Her to Forest
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। आरोप है कि जूस लेने के लिए घर से निकली युवती को मोहल्ले का एक ई-रिक्शा चालक बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जूस लेने निकली थी युवती, जंगल ले जाने का आरोप
पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी पुत्री 30 जुलाई की रात करीब आठ बजे जूस लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर दुकान की बजाय जंगल की ओर ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह युवती को मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी घटना
परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार देर रात ही कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। परिवार ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed