फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beaten with the butt of an axe, then slit his throat

Bijnor News: कुल्हाड़ी की बट से पीटा, फिर रेता गला

Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Beaten with the butt of an axe, then slit his throat
स्योहारा। नफीस हत्याकांड में मुख्य आरोपी उवैस,, साजिद व सितारा पुलिस गिरफ्त में व हत्या में प्र
स्योहारा । थाना क्षेत्र के गांव चक महदूद सानी निवासी नफीस की हत्या के मामले में मृतक की मां तस्वीरन की तहरीर पर प्रेमिका और उसके पांच भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रेमिका अलादीनपुर निवासी सितारा और दो भाई उवैस और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि आरोपियों ने पहले नफीस को कुल्हाड़ी की बट से पीटा और बाद में कार से कांठ क्षेत्र में ले गए। वहां गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

नफीस की मां की ओर से नामजद किए आरोपियों के अलावा पुलिस विवेचना में उनके भाई आरिफ, सुएब और महफूज के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी उवैस ने बताया कि नफीस का उसकी बहन से पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। वह इसका लगातार विरोध करता था। नफीस कई बार उसकी बहन के रिश्ते भी तुड़वा चुका था।
विज्ञापन

परिवार द्वारा समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा था। मंगलवार तड़के अपने घर के पास उसने नफीस को देखा तो आग बबूला हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। उसने अपने भाई महफूज को भी बुला लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने नफीस को पकड़कर घर के अंदर बंद कर दिया और कुल्हाड़ी की बट से पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए तथा आंख और मुंह पर कपड़ा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने एक परिचित की ब्रेजा कार मंगाई और बेहोशी की हालत में नफीस को कार में डालकर मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा फजलाबाद ले गए। वहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव खंदक में फेंककर भाग गए। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपी आरिफ, सुएब और महफूज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

स्योहारा। नफीस हत्याकांड में मुख्य आरोपी उवैस,, साजिद व सितारा पुलिस गिरफ्त में व हत्या में प्र

स्योहारा। नफीस हत्याकांड में मुख्य आरोपी उवैस,, साजिद व सितारा पुलिस गिरफ्त में व हत्या में प्र

स्योहारा। नफीस हत्याकांड में मुख्य आरोपी उवैस,, साजिद व सितारा पुलिस गिरफ्त में व हत्या में प्र

स्योहारा। नफीस हत्याकांड में मुख्य आरोपी उवैस,, साजिद व सितारा पुलिस गिरफ्त में व हत्या में प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed