{"_id":"6a78d18240310de14c0ed05c","slug":"an-fir-has-been-lodged-in-kanpur-against-nine-people-including-rld-leader-dr-neeraj-chaudhary-and-a-police-inspector-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-187322-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रालोद नेता डॉ नीरज चौधरी और दरोगा समेत नौ के खिलाफ कानपुर में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रालोद नेता डॉ नीरज चौधरी और दरोगा समेत नौ के खिलाफ कानपुर में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। रालोद नेता डॉक्टर नीरज चौधरी और दरोगा समेत नौ के खिलाफ कानपुर में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर किंग्सटन रिसॉर्ट में महिला और उसके पति के साथ मारपीट, धमकी और जबरन ले जाने का आरोप है।
कानपुर के थाना छावनी में दर्ज प्राथमिकी में विनीता टिबरेवाल ने बताया कि वह अपने पति गोपाल टिबरेवाल के साथ 25 अप्रैल को किंग्सटन रिसॉर्ट कैंट, कानपुर नगर में ठहरी थीं। आरोप है कि सुबह करीब 8:30 बजे जतिन चौधरी, अमित चौधरी समेत कुछ अन्य लोग दो पुलिसकर्मियों के साथ रिसॉर्ट पहुंचे। कमरे का दरवाजा जोर-जोर से पीटा गया और दरवाजा खोलने पर उसे धक्का देकर आरोपी कमरे में घुस आए। उसे और उसके पति गोपाल टिबरेवाल के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें उनकी कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। महिला ने विरोध करते हुए कार की खिड़की खोलकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।
महिला ने मामले की सीसीटीवी फुटेज किंग्सटन रिसॉर्ट और छावनी थाने में सुरक्षित होने की बात कही। आरोप लगाया कि गैर सरकारी वाहन से शहर कोतवाली बिजनौर की पुलिस उन्हें बिजनौर ले गई। महिला और उसके पति ने पुलिस को हाईकोर्ट का अग्रिम जमानत का आदेश दिखाया गया लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा गया। बाद में जमानत नामा दाखिल करने के बाद उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद भी आरोपी थाने के बाहर माैजूद थे। इसे लेकर उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने दोनों को अपनी देखरेख में उनके घर पर छोड़ा। कोर्ट के आदेश पर डॉ नीरज चौधरी रालोद नेता, अमित चौधरी कम्पाउंडर, जतिन चौधरी रिश्तेदार, अवधेश कुमार फूफा, गौरव असीम फुफेरा भाई, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, आरक्षी सनी सिंह और दो असलहबंद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बिजनाैर शहर में शक्ति चाैराहे के पास प्रैक्टिस करने वाले डा नीरज चौधरी की ओर से गोपाल टिंबरेवाल के खिलाफ 2025 में बिजनौर कोतवाली में पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिक दर्ज कराई थी। अमित चौधरी डॉक्टर नीरज का कम्पाउंडर है और किरतपुर सीएचसी में संविदा पर भी तैनात है।
2022 में रालोद के टिकट पर बिजनौर सदर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि चांदपुर की फैक्टरी में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए पैसा दिया गया था लेकिन आरोपी ने 5 करोड़ 40 लाख रुपए का गबन कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद बिजनौर पुलिस कानपुर पहुंची थी। शिनाख्त के लिए के हमारे भी दो लोग अमित चौधरी और जतिन पुलिस टीम के साथ गए थे। आरोपी की पत्नी ने गलत तथ्य पेश करते हुए केस दर्ज कराया है।