सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anuj murder case: Mother said- Girlfriend Shobha and her husband together killed my son, bullet marks found

अनुज हत्याकांड: मां बोली- प्रेमिका शोभा व उसके पति ने मिलकर मारा मेरा बेटा, सिर पर मिले कई गोलियों के निशान

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: गांव जुलाहपुरा के जंगल में बुधवार को अनुज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मां विमला की तहरीर पर प्रेमिका बताई गई शादीशुदा शोभा व उसके पति सत्येंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।

Anuj murder case: Mother said- Girlfriend Shobha and her husband together killed my son, bullet marks found
अनुज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जुलाहपुरा के जंगल में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय अनुज पुत्र विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला व उसके पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

 

सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुलाहपुरा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के सिर पर गोली लगने के निशान थे। पास ही मृतक की बाइक व उसकी जेब में मोबाइल मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान अनुज के रूप में की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक की मां विमला भी मौके पर पहुंची और उसने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए एक महिला व उसके पति के खिलाफ तहरीर दी। विमला ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र अनुज को शोभा ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह उससे रुपये भी लेती रहती थी। रुपये नहीं देने पर उसके पुत्र के खिलाफ करीब पांच माह पूर्व नजीबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें वह जेल भी गया था। 
 

तहरीर में आरोप लगाया गया कि मंगलवार शाम उसके पुत्र अनुज ने उसे फोन कर बताया था कि शोभा उससे झगड़ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। साथ ही गांव ग्राम भनेड़ा थाना किरतपुर निवासी शोभा व उसके पति सत्येंद्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

तीसरे पति से अलग रहती है मृतक की मां
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अनुज की मां विमला ने तीन शादियां की हैं। सात साल पहले उसने गैर बिरादरी के व्यक्ति के साथ शादी की थी। उसका पति गांव में रहकर मजदूरी करता है, जबकि वह बिजनौर में किसी मोहल्ले में किराये के मकान पर रहती है। अनुज अपनी मां के साथ रहता था तथा कभी-कभी नजीबाबाद भी रहने चला जाता था। पुलिस का कहना है कि अनुज के पास कोई काम नहीं था। विमला ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले अनुज घर से चला गया था। मंगलवार को उससे फोन पर आखिरी बार बात हुई थी।

ये भी देखें...
किशोर की हत्या: एक आंख निकाली, पेट जलाया और गंजा किया; तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि की आशंका गहराई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed