{"_id":"69a5df47717d9a822309c226","slug":"apply-moisturizer-on-the-body-before-playing-with-colors-bijnor-news-c-27-1-bij1027-173695-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रंग खेलने सेे पहले शरीर पर लगाएं मॉइश्चराइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रंग खेलने सेे पहले शरीर पर लगाएं मॉइश्चराइजर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर्बल गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेलना रहता है अच्छा
- त्वचा की न बिगड़े रंगत, रखें खास ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। होली रंगों का त्योहार है। रंगोत्सव को लेकर लोगों को उत्साह का माहौल है। ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना भी जरूरी है। जी हां, रंग खेलने से पहले शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा से रंग साफ होने में मदद मिलेगी।
केमिकल रंगों से त्वचा पर एलर्जी होने का खतरा रहता है। इसके अलावा कुछ लोग काले तेल, गोबर से भी होली खेलते हैं। इससे लोगों को एलर्जी होने की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए पहले ही शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि, काले तेल और केमिकल रंगों को आसानी से साफ कर सकते हैं। एलर्जी की वजह से शरीर पर दाने, छाले हो सकते हैं। साथ ही खुजली होने पर गोले के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं।
वहीं, चिकित्सक परामर्श के बाद एलर्जिक दवाई खानी चाहिए। हर्बल गुलाल की होली सबसे अच्छी होती है। केमिकल रंगों के स्थान पर हर्बल गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेलना बेहतर है। मेडिकल कॉलेज में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि रंगों में मिला केमिकल एलर्जी कर देता है। इसलिए हर्बल रंग बेहतर है। यदि कोई रंग लगा भी दे तो जबरन साबुन या सर्फ से नहीं रगड़ना चाहिए। इससे त्वचा छिल सकती है और इंफेक्शन का खतरा रहता है।
--
रंगों से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव
- होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं
- रंग खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें
- होली के रंग को लंबे समय तक शरीर पर न रहने दें
- रंग लगने के बाद ज्यादा समय तक धूप में न रहें
- होली खेलते समय छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें
- मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत क्रीम का इस्तेमाल करें
- वर्जन :
होली पर हर्बल गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेलें। केमिकल रंगों के प्रयोग से त्वचा पर एलर्जी होने का अधिक खतरा रहता है। एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। - डॉ. राजीव रस्तौगी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
Trending Videos