{"_id":"6967eca72f72924a13040560","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-throwing-animal-remains-in-the-temple-bijnor-news-c-27-1-bij1007-169916-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंदिर में पशु अवशेष डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंदिर में पशु अवशेष डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकावाला में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शरारती तत्व द्वारा मीट के टुकड़े डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मीट के टुकड़ों को एकत्र कर मंदिर को साफ कराया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बुधवार की सुबह करीब 5:45 बजे गांव की महिला आभा देवी मंदिर में साफ-सफाई व पूजा-अर्चना के लिए पहुंची तो मंदिर के बरामदे में 8-10 मीट के टुकड़े पड़े दिखाई दिए। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर बरामदे में पड़े मीट के टुकड़ों को पॉलिथीन में एकत्रित कराकर मंदिर परिसर की सफाई करा दी।
संभावना व्यक्त की जा रही है की रात्रि के समय किसी शरारती तत्व द्वारा मंदिर का गेट खोलकर इस घटना को अंजाम दिया गया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में लगी है।
Trending Videos